Please wait

साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने झारखंड के मौसम का बदला मिजाज

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मौसम में इस तरह का बदलाव अभी 11 मार्च तक देखने को मिलेगा।

10 Mar 2023

साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने झारखंड के मौसम का बदला मिजाज

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। होली के दिन रांची समेत 10 जिलों में हुई हल्की बारिश से मौसम तेजी से बदला है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुआ है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक मौसम में इस तरह का बदलाव अभी 11 मार्च तक देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। ऐसे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रांची स्थित मौसम केंद्र की तरफ से जारी की गयी सूचना के मुताबिक 11 मार्च तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है।

रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News